सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर में 14-18 जनवरी तक मौसम पूर्वानुमान: ओलावृष्टि और बारिश की संभावना
फतेहपुर 14 जनवरी, 2025
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, फतेहपुर जिले में 14 जनवरी से 18 जनवरी 2025 तक हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दिनांक 15 और 16 जनवरी को गरज-चमक और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। सुबह और शाम हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा, जबकि दिन के समय धुंध और ठंडी हवाओं से ठंडक का अहसास होगा।
अधिकतम तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से सामान्य गति से चलने की उम्मीद है। किसानों और स्थानीय निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम के अनुसार अपनी योजनाएं बनाएं और सतर्क रहें।
जानकारी स्रोत: वसीम खान, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि मौसम विज्ञान, कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ