सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर जिले में 08-12 जनवरी 2025 तक का मौसम पूर्वानुमान
फतेहपुर 08 जनवरी, 2025
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, फतेहपुर जिले में 08 से 10 जनवरी 2025 तक हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि, इन दिनों बारिश की संभावना नहीं है।
इसके बाद 11 और 12 जनवरी को जिले में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं, जिससे हल्की बारिश होने की संभावना है।
तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 14°C से 18°C के बीच और न्यूनतम तापमान 9°C से 10°C के बीच रहने की उम्मीद है।
हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी रहेगी और गति सामान्य रहने का अनुमान है।
यह पूर्वानुमान कृषि कार्यों की योजना बनाने में किसानों के लिए उपयोगी साबित होगा।
विशेषज्ञ: वसीम खान, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि मौसम विज्ञान, कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ