फतेहपुर पुलिस की कार्रवाई: शांति भंग, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और मादक पदार्थों की बरामदगी

सियासत, पर नजर, फतेहपुर 

                                 (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर पुलिस की कार्रवाई: शांति भंग, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और मादक पदार्थों की बरामदगी

फतेहपुर 07 जनवरी, 2025

फतेहपुर पुलिस ने जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए कई ठोस कार्रवाई की।

1. शांति भंग (170 बीएनएसएस की कार्रवाई):

शांति भंग की आशंका के मद्देनजर जिले के विभिन्न थानों में कुल 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

थाना गाजीपुर: 01 अभियुक्त

थाना बकेवर: 03 अभियुक्त

थाना सुल्तानपुर घोष: 02 अभियुक्त

थाना औंग: 01 अभियुक्त

2. वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी:

थाना कोतवाली नगर: 01 वांछित अभियुक्त


थाना गाजीपुर: 02 वांछित अभियुक्त


थाना सुल्तानपुर घोष: 01 वारंटी अभियुक्त 


3. सराहनीय कार्य:

दिनांक 07.01.2025 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम और विवरण:

1. गुड्डू सविता (उम्र 25 वर्ष), निवासी हृदयखेड़ा, कानपुर नगर

2. मोहित कुमार तिवारी (उम्र 23 वर्ष), निवासी पहाड़पुर, कानपुर देहात

3. गोलू गुप्ता (उम्र 24 वर्ष), निवासी डिंग, फतेहपुर

4. आयुष कुमार सविता (उम्र 21 वर्ष), निवासी सनगांव, फतेहपुर

पुलिस ने इनके कब्जे से 03 किलो 892 ग्राम अवैध गांजा, एक देशी तमंचा (315 बोर), एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त वाहन (UP 78 DA 2735) बरामद किया।

मामला थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 09/2025, धारा 8/20 NDPS ACT और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया।

4. यातायात नियमों का पालन:

यातायात अभियान के तहत:

02 वाहनों से ₹1500 का समन शुल्क वसूला गया।

65 वाहनों का चालान किया गया।

फतेहपुर पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में खौफ और आम जनता में सुरक्षा की भावना बनी है।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ