सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
जनपद फतेहपुर पुलिस की कार्रवाई: शांति भंग, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और अवैध सामग्री बरामदगी
फतेहपुर 03 जनवरी, 2025
जनपद फतेहपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर लगाम लगाने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई की।
1. शांति भंग की आशंका में गिरफ्तारी:
शांति भंग की आशंका में 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया:
1. थाना हुसैनगंज से 01 व्यक्ति।
2. थाना हथगांव से 03 व्यक्ति।
3. थाना खखरेरू से 01 व्यक्ति।
4. थाना गाजीपुर से 01 व्यक्ति।
इन सभी के विरुद्ध धारा 170 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की गई।
2. वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी:
थाना हथगांव पुलिस ने 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की।
3. सराहनीय कार्य:
थाना सुल्तानपुर घोष:
दौराने चेकिंग 32 वर्षीय अभियुक्त सफी मोहम्मद को 1.35 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय भेजा गया।
थाना बकेवर:
शातिर चोर मोहित कुमार (उम्र 21 वर्ष) को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट और 317(2) बीएनएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
थाना धाता:
मुखबिर की सूचना पर अवैध कच्ची शराब के खिलाफ छापेमारी में 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। अभियुक्त शिवशंकर के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
4. यातायात परिणाम:
02 वाहनों से ₹3000 शमन शुल्क वसूला गया।
72 वाहनों का चालान किया गया।
फतेहपुर पुलिस की यह कार्रवाई जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के उद्देश्य से की गई।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)



0 टिप्पणियाँ