गुरु गोविंद सिंह जी का 358वां प्रकाश पर्व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा फतेहपुर में धूमधाम से सम्पन्न

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                               (हर खबर पर हमारी पकड़)

गुरु गोविंद सिंह जी का 358वां प्रकाश पर्व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा फतेहपुर में धूमधाम से सम्पन्न

फतेहपुर 06 जनवरी, 2024

दिनांक 06 जनवरी 2025 को फतेहपुर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सिख धर्म के दसवें गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह जी का 358वां प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पवित्र अवसर पर संगत ने मिलकर प्रभात फेरी, अखंड पाठ, और सबद-कीर्तन जैसे धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।


ज्ञानी इकबाल सिंह जी ने गुरु गोविंद सिंह जी की जीवनी और उनके बलिदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे एकमात्र ऐसे गुरु थे जिन्होंने न केवल अपने पिता गुरु तेग बहादुर जी को धर्म रक्षा के लिए बलिदान दिया, बल्कि अपने चार पुत्रों सहित पूरा सरबंश धर्म और देश की रक्षा में न्यौछावर कर दिया।


इस आयोजन की शुरुआत 29 दिसंबर से हुई, जिसमें पांच दिनों तक प्रभात फेरी निकाली गई और उसके उपरांत अखंड पाठ का आयोजन किया गया। आज पाठ की समाप्ति के बाद सबद-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।


कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तजनों ने पवित्र प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन की देखरेख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवक चरनजीत सिंह की अगुवाई में हुई। संगत के रूप में जतिंदर पाल सिंह, सयुक्त संयोजक नरिंदर सिंह, सेकेट्री परमजीत सिंह, उप प्रधान नरेंद्र सिंह और गुरमीत सिंह, परमिंदर सिंह, हरविंदर कौर, सतबीर कौर, जसपाल कौर, मंजीत कौर, खुशी, गुरप्रीत कौर, परमीत कौर, वरिंदर कौर सहित अन्य भक्तजनों की उपस्थिति रही।


यह कार्यक्रम न केवल सिख संगत के लिए बल्कि समूचे समाज के लिए प्रेरणादायक रहा, जिसमें श्रद्धालुओं ने गुरु गोविंद सिंह जी के सिद्धांतों और बलिदान से प्रेरणा ली।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर,  9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ