फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 932 लीटर अवैध शराब बरामद, 21 गिरफ्तार

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                 (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 932 लीटर अवैध शराब बरामद, 21 गिरफ्तार

फतेहपुर 08 मार्च 2025

फतेहपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीते 24 घंटे में जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में कुल 932 लीटर अवैध शराब और 135 अदद पउवा देशी शराब बरामद की गई। साथ ही मौके पर मौजूद 21 कुंतल लहन को नष्ट कर दिया गया।


यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन और पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र के निर्देशन में चलाया गया। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर धवल जायसवाल के नेतृत्व में गठित टीमों ने यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। फतेहपुर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ