सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सक्षम फतेहपुर द्वारा कार्यक्रम आयोजित
फतेहपुर 11 मार्च, 2025
समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की जिला इकाई फतेहपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन श्री दुर्गा माता मंदिर, मुहल्ला खेलदार में जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्त की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जबकि संचालन जिला सचिव सीताराम सिंह चौहान ने किया।
कार्यक्रम में महिला आयाम की अध्यक्षा श्रीमती अर्चना अग्रहरि ने "सक्षम में महिलाओं की उपयोगिता एवं दिव्यांगता निवारण में महिलाओं के योगदान" विषय पर विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि सक्षम संगठन दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिसमें महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर प्रयागराज महाकुंभ में आयोजित नेत्र कुंभ में भाग लेकर लौटी फतेहपुर की एकमात्र महिला प्रतिनिधि श्रीमती रामदुलारी त्रिपाठी ने अपने अनुभव साझा किए। महिला आयाम की अध्यक्षा श्रीमती अर्चना अग्रहरि ने श्रीमती रामदुलारी त्रिपाठी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक पुरुषोत्तम जी द्वारा कानपुर प्रांत उपाध्यक्ष पीयूष द्विवेदी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात पीयूष द्विवेदी ने नेत्र कुंभ में सहभागिता करने वाले जिला सचिव सीताराम सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र त्रिपाठी, चंद्र भान त्रिपाठी, सर्वेश शुक्ल एवं शैलेंद्र रस्तोगी को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सक्षम द्वारा प्रत्येक मंगलवार को स्थानीय मंदिरों में श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इस कार्यक्रम के समापन के पश्चात श्रीहनुमान चालीसा का सस्वर पाठ और प्रसाद वितरण किया गया।
बैठक में आगामी होली महापर्व को रंगारंग समारोह के रूप में मनाने पर चर्चा हुई। साथ ही, कानपुर प्रांत उपाध्यक्ष पीयूष द्विवेदी द्वारा अप्रैल माह में प्रांत योजना बैठक फतेहपुर में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सर्वसम्मति से आगामी बैठक में विस्तृत चर्चा करने पर सहमति बनी।
कार्यक्रम में महिला शक्ति के रूप में श्रीमती सुमित्रा देवी, श्रीमती मंजू रस्तोगी, श्रीमती मीरा श्रीवास्तव, श्रीमती राधा यादव, श्रीमती प्रेमलता श्रीवास्तव, श्रीमती मंजू श्रीवास्तव, श्रीमती कल्पना शुक्ला, श्रीमती नन्दनी लमगोड़ा, श्रीमती अभिलाषा त्रिपाठी, श्रीमती अनीता श्रीवास्तव, श्रीमती लीला यादव, श्रीमती मिथलेश शुक्ला, श्रीमती रामेश्वरी देवी, श्रीमती ममता गुप्ता ने सहभागिता की तथा अपने अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर रणविजय सिंह कार्यालय प्रभारी, डॉ नवनीत श्रीवास्तव अध्यक्ष अस्थिबाधित प्रकोष्ठ, राजेश कुमार अध्यक्ष रोजगार आयाम, छोटेलाल, हरी बाबू चौरसिया, विवेक शुक्ला, अनुराग अग्रवाल, महेन्द्र प्रताप यादव, विभोर कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम में शामिल होकर सहभागिता की।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)







0 टिप्पणियाँ