सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर में आंधी-तूफान से फसल क्षति: तत्काल निरीक्षण व कंट्रोल रूम स्थापित
फतेहपुर, उत्तर प्रदेश – जनपद में आये तेज आंधी-तूफान और संभावित बेमौसम बारिश से हुई फसल क्षति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी ने समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को तत्काल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर क्षति का आंकलन करने और त्वरित रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
आपदा की स्थिति में त्वरित जानकारी व राहत सुनिश्चित करने हेतु जनपद स्तर एवं तहसील स्तर पर 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इसके माध्यम से आम नागरिक फसल, मकान, जनहानि, पशुहानि इत्यादि की सूचना तुरंत दे सकते हैं।
कंट्रोल रूम संपर्क विवरण:
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, कलेक्ट्रेट फतेहपुर
लैण्ड लाइन: 05180-298632
मोबाइल/व्हाट्सएप: 9454417293, 8423099971
ईमेल: ddmafatehpur@gmail.com
प्रभारी: कृष्ण कुमार, जिला आपदा विशेषज्ञ – 9454367800
तहसीलवार संपर्क अधिकारी:
नर्वदा दूबे, आपदा लिपिक, तहसील सदर – 7754094201
जय चन्द्र मौर्या, आपदा लिपिक, तहसील बिन्दकी – 8840512124
अशोक कुशवाहा, नायब तहसीलदार, तहसील खागा – 8840992378
प्रशासन की यह तत्परता जनहित में सराहनीय कदम है, जिससे आपदा से प्रभावित लोग त्वरित सहायता प्राप्त कर सकें।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ