सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर: नवजात की मौत के एक हफ्ते बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के जीवन दीप अस्पताल में डिलीवरी के बाद नवजात की संदिग्ध मौत का मामला अब धीरे-धीरे ठंडे बस्ते में जाता नजर आ रहा है। घटना को एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन अब तक न तो दोषी डॉक्टरों पर कोई कार्रवाई हुई, न ही अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाया गया है।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते डिलीवरी के कुछ ही देर बाद बच्चे की मौत हो गई। शुरुआत में परिजनों ने जमकर हंगामा किया, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद मामले को कथित तौर पर पैसे के लेन-देन से रफा-दफा कर दिया गया।
अब सवाल यह उठता है कि जब मामला इतना गंभीर है, तो स्वास्थ्य विभाग आखिर चुप क्यों बैठा है? जांच की बात कहकर विभाग ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की, जिससे पीड़ित परिवार में भारी आक्रोश है।
स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि जिले के कई निजी अस्पतालों में लापरवाही आम बात हो चुकी है, लेकिन विभाग महज छुटपुट कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेता है।
परिजनों ने एक बार फिर मांग उठाई है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगाम कसी जाए।
(पियूष द्विवेदी, प्रकाशक 9936330179)


0 टिप्पणियाँ