सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
सक्षम फतेहपुर द्वारा हनुमान चालीसा पाठ एवं दिव्यांग सेवा बैठक का आयोजन
फतेहपुर! राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषांगिक संगठन, दिव्यांग जनों की सेवा एवं स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत एकमात्र राष्ट्रीय संगठन समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की जनपद फतेहपुर इकाई द्वारा सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा हेतु प्रत्येक मंगलवार को भिन्न-भिन्न देवालयों में जाकर श्री हनुमान चालीसा पाठ व दिव्यांग जनों की दिशा एवं दशा सुधारने हेतु बैठकें आयोजित की जाती हैं।
इसी क्रम में दिनांक 15 अप्रैल 2025, दिन मंगलवार को फतेहपुर नगर के मुहल्ला जैदून स्थित श्री हनुमान मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन मंत्र, सक्षम की परिकल्पना, उद्देश्य, गीत और कल्याण मंत्र से की गई। इसके पश्चात श्री हनुमान चालीसा पाठ, आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान महाकुंभ प्रयागराज में नेत्रकुंभ सेवा कार्य हेतु दिव्यांग सेवा केंद्र के संचालक दिव्यांग मित्र डॉ. शिव प्रसाद त्रिपाठी को नगर संघचालक पुरुषोत्तम जी द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सक्षम कानपुर प्रांत के उपाध्यक्ष पियूष द्विवेदी, जिला सचिव सीताराम सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र त्रिपाठी, अध्यक्ष रोजगार आयाम राजेश कुमार, कल्लू प्रसाद सविता, अनुराग अग्रवाल, प्रेम चंद्र शुक्ल, मोतीलाल सोनी, लक्ष्मी कांत मिश्र सहित कई दिव्यांग मित्रों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी सहभागिता रही।
कार्यक्रम के सफल संचालन से न केवल सामाजिक और आध्यात्मिक चेतना का संचार हुआ, बल्कि दिव्यांग जनों को सक्षम बनाने की दिशा में भी प्रेरणा मिली।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)



0 टिप्पणियाँ