जनपद में 170 BNS के तहत 11 गिरफ्तारियां, वारंटी भी चढ़े हत्थे

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                (हर खबर पर हमारी पकड़)

जनपद में 170 BNS के तहत 11 गिरफ्तारियां, वारंटी भी चढ़े हत्थे

फतेहपुर! जनपद  में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बीते 24 घंटों में विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 11 व्यक्तियों को भारतीय न्याय संहिता की धारा 170/126/135 BNS के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
1. शांति भंग की आशंका में कार्यवाही (धारा 170 BNS):

थाना मलवां: कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
थाना हथगांव: कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

2. वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी:

थाना चांदपुर: 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना हथगांव: 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।


3. यातायात परिणाम:

02 वाहनों से कुल ₹2000 का शमन शुल्क वसूला गया।
65 वाहनों का चालान किया गया।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें। ऐसे अभियानों से अपराध पर नियंत्रण और कानून का भय बना रहता है।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ