सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर ट्रिपल मर्डर केस: पांचवां आरोपी ज्ञानसिंह उर्फ विपुल सिंह गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
फतेहपुर: जनपद फतेहपुर के हथगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहुचर्चित अखरी गांव ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पांचवें फरार आरोपी ज्ञानसिंह उर्फ विपुल सिंह (उम्र 28 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना हथगांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बसंतपुर से छापा मारकर आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक नाजायज तमंचा (315 बोर), दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, तथा 300 रुपये नकद बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान ज्ञानसिंह उर्फ विपुल सिंह, पुत्र सुरेश भदौरिया, निवासी अखरी गांव, थाना हथगांव के रूप में की गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में अब धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी कर दी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाही के तहत न्यायालय में पेश किया गया।
गौरतलब है कि अखरी गांव में तिहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने इस केस में लगातार दबिश देकर अब तक कुल पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली है।
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर द्वारा गठित टीम लगातार इस जघन्य अपराध के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ