फतेहपुर में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना, तापमान 40 डिग्री तक

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                              ‌(हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना, तापमान 40 डिग्री तक

मौसम पूर्वानुमान (वैधता: 12 अप्रैल, 2025 से 16 अप्रैल, 2025 तक)

भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, 12 से 16 अप्रैल 2025 तक फतेहपुर जिले में मौसम में हलचल देखने को मिल सकती है।

12 व 13 अप्रैल के बीच जिले में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक, आंधी-तूफान और कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। किसानों और आम जनमानस को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, विशेषकर खेतों में रखे अनाज एवं कटी फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।


14 से 16 अप्रैल तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है, यानी इन दिनों बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

तापमान पूर्वानुमान:

अधिकतम तापमान: 38°C से 40°C
न्यूनतम तापमान: 24°C से 26°C

हवा की दिशा और गति:

हवा मुख्यतः उत्तर-पूर्वी दिशा से चलने की संभावना है, जिसकी गति सामान्य रहने की उम्मीद है।

कृषकों के लिए सुझाव:

जिन किसानों ने कटाई कर ली है वे फसल को सुरक्षित स्थानों पर रखें।
आंधी-तूफान की संभावना को देखते हुए खुले में रखे सामानों को बांधकर रखें।
हल्की वर्षा को ध्यान में रखते हुए खेतों में नमी प्रबंधन पर ध्यान दें।

सूचना स्रोत:

वसीम खान, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि मौसम विज्ञान,
कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ