सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर रक्तदान शिविर, 11 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
फतेहपुर। हनुमान जयंती व खालसा स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर विद्या कोचिंग सेंटर व सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रेरणादायक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 11 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया।
इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन राज कुमार मौर्य व पूर्व प्रिंसिपल राज बहादुर ने दीप प्रज्वलन कर किया। सर्व प्रथम शिव सिंह ने चेयरमैन को बेच व पटका पहनाकर सम्मानित किया।
नगर पालिका चेयरमैन ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हरिहरगंज सभासद अतीश पासवान, विजय बहादुर मौर्य, दिलीप गुप्ता व आनंद मौर्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।
रक्तदान करने वालों में – प्रियंका मौर्य, विनय मौर्य, हेमंत कमलवंशी, विपिन सिंह, कुलदीप सिंह, वरिंदर सिंह, आशीष कुमार, राज कुमार सिंह, मंजीत, शोभित जैन और कोचिंग सेंटर के प्रबंधक गुरमीत सिंह का नाम प्रमुख रहा। इसके अलावा 10 नए रक्तदाताओं ने आगामी शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराया।
इस आयोजन में तकनीकी और चिकित्सकीय सहयोग प्रदान करने वाले प्रमुख सहयोगी –
बीसीटीवी वैन से डॉ. पंकज यादव, सुधीर, ज्ञानेंद्र
जिला चिकित्सालय रक्त केंद्र से डॉ. डीके वर्मा, परामर्शदाता दीपाली वर्मा, राजू कैथवास, सुभाष मौर्य
सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह, अंकित, कवलजीत सिंह, हरि मोहन मौर्य
मौर्य संस्थान समिति व मेडिकल कॉलेज से प्रियंका प्रजापति, प्रगति, प्रिया, राधा सिंह तथा मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
यह आयोजन समाज में स्वस्थ जीवन, मानव सेवा और रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई है।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)



0 टिप्पणियाँ