धूमधाम से मनाया गया खालसा पंथ का 326वां स्थापना दिवस फतेहपुर में

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                           ‌‌      (हर खबर पर हमारी पकड़)

धूमधाम से मनाया गया खालसा पंथ का 326वां स्थापना दिवस फतेहपुर में

फतेहपुर ! आज  गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, फतेहपुर में खालसा पंथ का 326वां स्थापना दिवस अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और कीर्तन-सबद का रसास्वादन किया।


गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सेवक चरनजीत सिंह ने जानकारी दी कि खालसा पंथ की स्थापना सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा 30 मार्च 1699 को बैसाखी के दिन की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य था देश को मुगल अत्याचारों से मुक्ति दिलाना और धर्म की रक्षा करना। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थापना दिवस को विशेष रूप से मनाया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत हफ्ते भर पहले से ही हो चुकी थी, जिसमें साप्ताहिक श्री गुरु ग्रंथ साहिब पाठ का आयोजन हुआ और उसकी पूर्णता स्थापना दिवस के दिन की गई। समापन समारोह में ज्ञानी इकबाल सिंह द्वारा सुंदर कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिसमें गुरु गोविंद सिंह जी के बलिदान, समर्पण और देशभक्ति के बारे में बताया गया।


कीर्तन के उपरांत अरदास और फिर लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस पूरे आयोजन की अगुवाई प्रधान सेवक चरनजीत सिंह ने की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जतिंदर पाल सिंह, सेक्रेटरी परमजीत सिंह, परमिंदर सिंह, संरक्षक जसवीर सिंह, उप प्रधान गुरमीत सिंह, नरेन्द्र सिंह, वरिंदर सिंह पवि, सुरिंदर सिंह, सरनपाल सिंह, अर्शित, तरन, हरमिन्दर सिंह, तेजिंदर सिंह समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

महिला श्रद्धालुओं में हरजीत कौर, हरविंदर कौर, सतबीर कौर, मंजीत कौर, ईशर कौर, जसवीर कौर, जसपाल कौर, गुरप्रीत कौर, खुशी आदि ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम पूर्ण रूप से भक्तिभाव, अनुशासन और सेवा भावना से सम्पन्न हुआ।


(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ