फतेहपुर में 6 पुलिसकर्मी अनावश्यक अनुपस्थिति पर निलंबित

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                 (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर में 6 पुलिसकर्मी अनावश्यक अनुपस्थिति पर निलंबित

फतेहपुर। जनपद में पुलिस प्रशासन ने अनुशासन हीनता और ड्यूटी से अनावश्यक अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्यवाही की है। इस क्रम में कुल 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
निलंबित किए गये पुलिस कर्मियों की सूची इस प्रकार है:
1. मुख्य आरक्षी राजनारायण — पीआरवी-1152 से निलंबित
2. मुख्य आरक्षी विजय यादव — पुलिस लाइन से निलंबित
3. मुख्य आरक्षी लोकदीप पाण्डेय — थाना कल्यानपुर से निलंबित
4. आरक्षी भृगुशरण दुबे — थाना हथगांव, पीआरवी-1152 से निलंबित
5. आरक्षी नरेन्द्र कुमार कैथवास — पी आर वी 1152 से निलंबित
6. महिला आरक्षी मनीषा कुमारी — थाना चांदपुर से निलंबित

जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा यह कार्रवाई स्पष्ट संकेत है कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस विभाग ने सभी कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की चेतावनी भी दी है।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ