सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर में मेरठ स्टाइल मर्डर: पीओपी मिस्त्री की नृशंस हत्या, नाखून उखाड़े, गर्म चिमटे से जलाया
फतेहपुर जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की घटना, इलाके में फैली सनसनी
फतेहपुर। जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में एक पीओपी मिस्त्री की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या से पहले आरोपियों ने पीड़ित के हाथ-पैर के नाखून प्लॉस से उखाड़ दिए और गर्म चिमटे व बेल्ट से बुरी तरह टॉर्चर किया। बर्बरता की यह घटना मेरठ के कुख्यात क्राइम स्टाइल की याद दिला गई।
मृतक की पहचान चुरियानी गांव निवासी 27 वर्षीय बीनू के रूप में हुई है। वह पेशे से पीओपी मिस्त्री था और पिछले कुछ दिनों से अयाह क्षेत्र में काम कर रहा था। मृतक की पत्नी गीता तीन महीने की गर्भवती है और उसके दो मासूम बेटियां हैं—बेबी (3 वर्ष) और गोल्लक (2 वर्ष)।
फोन कर बुलाया, फिर दी गई दर्दनाक मौत:
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पहाड़पुर गांव के ही सतेंद्र की बेटी ने बीनू को किसी बहाने से रात 2 बजे फोन कर घर बुलाया। जैसे ही वह वहां पहुंचा, पहले से मौजूद लोगों ने उसे बांध लिया और उसके साथ हैवानियत शुरू की।
आरोप है कि उसके नाखून प्लॉस से उखाड़े गए, शरीर पर गर्म बेल्ट और चिमटे से वार किए गए और घंटों तक टॉर्चर किया गया। अंत में उसकी हत्या कर दी गई और शव को क्षत-विक्षत अवस्था में फेंक दिया गया।
गांव में तनाव, पुलिस जुटी जांच में:
सूचना मिलते ही गाजीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विवेचना अधिकारी का बयान:
गाजीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ने बताया, “घटना अत्यंत गंभीर है। मृतक के शरीर पर कई चोटों के निशान हैं, जो क्रूरता की ओर इशारा करते हैं। जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा।”
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ