शादी के बाद युवती से नहीं मिला तो ब्लैकमेल कर पति को भेजी अश्लील फोटो-वीडियो, पांच साल से कर रहा था बलात्कार

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                 (हर खबर पर हमारी पकड़)

शादी के बाद युवती से नहीं मिला तो ब्लैकमेल कर पति को भेजी अश्लील फोटो-वीडियो, पांच साल से कर रहा था बलात्कार

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश): गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ पांच साल पहले हुए एक शर्मनाक मामले का खुलासा अब सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया है कि शुभम यादव नाम के युवक ने खेत में पानी देते समय उसे तमंचे के बल पर डरा कर बलात्कार किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद से वह लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा।


पीड़िता की शादी इस वर्ष 15 फरवरी को अभिषेक शर्मा से हुई थी। जब आरोपी को इसकी जानकारी मिली तो उसने 17 मार्च को सुबह 11:28 बजे एक मोबाइल नंबर से पीड़िता के पति के व्हाट्सएप पर उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेज दिए। आरोपी की इस हरकत से पीड़िता का वैवाहिक जीवन संकट में पड़ गया है।

पीड़िता ने इस मामले की शिकायत 19 मार्च और फिर 6 अप्रैल को गाजीपुर थाने में की, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार, पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायती पत्र दिया और न्याय की गुहार लगाई।

पीड़िता ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके और अन्य महिलाएं भी इस तरह के अपराध से बच सकें।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ