सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर में 23 से 27 अप्रैल तक लू का प्रकोप, किसानों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम पूर्वानुमान (23 अप्रैल से 27 अप्रैल, 2025):
भारतीय मौसम विभाग ने फतेहपुर जिले के लिए 23 से 27 अप्रैल तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इस अवधि में आसमान पूरी तरह साफ रहने की संभावना है और बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी गई है। जिले में पूरे सप्ताह लू चलने की आशंका है, जिससे दिन का तापमान काफी अधिक रहेगा।
तापमान:
अधिकतम तापमान: 43°C से 45°C
न्यूनतम तापमान: 25°C से 28°C
हवा की दिशा: उत्तर-पश्चिमी
हवा की गति: सामान्य रहने की संभावना
कृषि संबंधी सुझाव:
किसानों को सुबह या शाम के समय ही फसल की कटाई एवं मड़ाई करने की सलाह दी जाती है, जिससे लू से बचा जा सके।
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक खेत में कार्य करने से परहेज़ करें।
खेतों में कार्य करते समय सिर पर तौलिया या कपड़ा रखें और पानी की बोतल साथ रखें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
खड़ी फसलों में हल्की सिंचाई शाम के समय 10 से 12 दिनों के अंतराल पर करें।
पशुओं को दोपहर में चराई के लिए बाहर न छोड़ें और उन्हें सुबह-शाम स्नान कराएं।
विशेष संदेश:
लू की स्थिति में सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। मानव एवं पशु दोनों के लिए यह समय जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए सरकार और कृषि विभाग द्वारा दी गई सलाह का पालन करें।
प्रस्तुति: वसीम खान,विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि मौसम विज्ञान, कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ