सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर सदर तहसील की अरबपुर बसंत कॉलोनी में बना एक गेस्टहाउस इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां नियमों की खुली अवहेलना हो रही है और स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
इसी क्षेत्र में स्थित 'नेहरू मैरिज लॉन' भी विवादों में घिरा हुआ है। यह लॉन अवैध भूमि पर बिना किसी वैध बैनामा, नक्शा पास कराए हुए खड़ा है और कई बीघा क्षेत्र में फैला हुआ है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस गेस्टहाउस और लॉन में रात्रि के समय मटन-चिकन व शराब का अवैध धंधा होता है। शाम ढलते ही यह स्थान असामाजिक गतिविधियों का केंद्र बन जाता है, जिससे इलाके में झगड़े व शोर-शराबा आम हो गए हैं।
हिंदू और मुस्लिम समुदाय के नागरिकों ने मिलकर डीएम से मामले की शिकायत की है और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यह गतिविधियाँ क्षेत्रीय सौहार्द्र और सामाजिक एकता को नुकसान पहुंचा रही हैं।
इसके साथ ही पार्किंग की कोई व्यवस्था न होने से स्थानीय निवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
सबसे चिंता की बात यह है कि प्रशासन इस पूरे प्रकरण में अब तक मौन है। सवाल उठता है – क्या यह केवल लापरवाही है या फिर किसी प्रकार की मिलीभगत?
अब यह देखना होगा कि जिला प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है और कब तक यह अवैधता और अराजकता यूँही जारी रहेगी।
(पियूष द्विवेदी फतेहपुर, 9936330179)


0 टिप्पणियाँ