सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर में लू का अलर्ट और किसानों के लिए महत्वपूर्ण सलाह (26-30 अप्रैल, 2025)
फतेहपुर में मौसम का हाल: लू का अलर्ट और किसानों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 26 से 27 अप्रैल 2025 तक फतेहपुर जिले में लू चलने की संभावना है। इसके बाद 28 से 30 अप्रैल के बीच आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।
तापमान की स्थिति:
अधिकतम तापमान: 40°C से 44°C के बीच
न्यूनतम तापमान: 26°C से 27°C के बीच
हवा की दिशा: उत्तर पश्चिमी से उत्तर पूर्वी
हवा की गति: सामान्य
किसानों के लिए जरूरी सलाह:
फसलों की कटाई व मड़ाई सुबह या शाम के समय करें।
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच खेत में काम करने से बचें।
खेत में कार्य करते समय सिर पर तौलिया बांधे और पानी की बोतल अवश्य रखें।
खड़ी फसलों में 10-12 दिन के अंतराल पर शाम के समय हल्की सिंचाई करें।
पशुओं को इस गर्मी में दोपहर के समय चरने के लिए बाहर न छोड़ें।
पशुओं को सुबह और शाम को नहलाना आवश्यक है, ताकि वे गर्मी से सुरक्षित रह सकें।
नोट: मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खेतों और पशुओं की देखभाल में अतिरिक्त सावधानी बरतें ताकि संभावित नुकसान से बचा जा सके।
जारीकर्ता: वसीम खान, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि मौसम विज्ञान, कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर
(पियूष द्विवेदी, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ