फ़तेहपुर: बुदवन खागा में भव्य धार्मिक अनुष्ठान, शिप्रा पाठक की विशेष उपस्थिति

सियासत पर नज़र  (SPN NEWS )

फतेहपुर – ग्राम बुदवन में भव्य धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत, शिप्रा पाठक बनीं आकर्षण का केंद्र



फतेहपुर जिले की खागा तहसील के ग्राम बुदवन में 2 मई से 8 मई तक अष्टादश भुजा धारिणी मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना एवं श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का आयोजन बड़े ही धूमधाम से शुरू हुआ। इस धार्मिक आयोजन में कथा व्यास आचार्य पंडित गंगाराम जी श्रद्धालुओं को भागवत कथा का अमृतपान कराएंगे।


2 मई को विशाल कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस कलश यात्रा की विशेष अतिथि बनीं 'वाटर वुमन' के नाम से प्रसिद्ध पर्यावरण जागरूकता की प्रतीक शिप्रा पाठक, जिनका स्वागत फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर भव्य तरीके से किया गया।



कार्यक्रम में मूर्ति स्थापना के मुख्य जजमान हनुमंत लाल के साथ ठाकुर संतोष कुमार सिंह, नन्हे, लल्ला ठाकुर, वैभव विक्रम सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह और आनछ सिंह की विशेष भूमिका रही। सभी ने जनमानस से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य कार्य को सफल बनाएं।


इस अवसर पर ठाकुर संतोष कुमार सिंह, प्रो. हरिशंकर सिंह, सूबेदार उमाशंकर सिंह और उपनिरीक्षक प्रतीक सिंह ने कहा कि शिप्रा पाठक की उपस्थिति ने पूरे आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की है।


कार्यक्रम में धार्मिक जगत की कई प्रमुख हस्तियां भी शिरकत करेंगी, जिनमें महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 अनंत विभूषित शिवांगी नंद गिरी, आचार्य स्वामी चित्प्रकाश शास्त्री और महंत डॉक्टर स्वामी महेश योगी, स्वामी महेश मुनि उदासीन जैसे संतों की भागीदारी तय है।


मीडिया से बातचीत के दौरान शिप्रा पाठक ने बताया कि उन्होंने महाकुंभ में "एक पौधा, एक थाली" अभियान चलाया था, जिसमें लोगों ने भरपूर सहयोग किया। उन्होंने अपील की कि जहां भी जाएं, ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।



यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम बन रहा है, बल्कि पर्यावरण और सामाजिक चेतना का संदेश भी जन-जन तक पहुंचा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ