सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
सक्षम फतेहपुर इकाई द्वारा चंदियाना शिव मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ एवं कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम सम्पन्न
फतेहपुर! राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार परिवार से जुड़े समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल 'सक्षम' की फतेहपुर इकाई द्वारा दिव्यांगजनों की सेवा, जागरूकता एवं स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
इसी क्रम में कुटुंब प्रबोधन के तहत हर मंगलवार को आयोजित होने वाले हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम के अंतर्गत गत मंगलवार को स्थानीय शिव मंदिर, चंदियाना (निकट आवास कार्यालय प्रभारी रणविजय सिंह) में साप्ताहिक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुई, जिसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय नागरिकों तथा दिव्यांगजनों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर संगठन के दायित्वधारी कार्यकर्ताओं ने 'सक्षम' की रीति-नीति, उद्देश्यों और कार्य योजनाओं से उपस्थित जनों को अवगत कराया।
यह साप्ताहिक बैठक संगठन के कार्यकर्ताओं के आत्मचिंतन, कार्य मूल्यांकन एवं आगामी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने का भी माध्यम बनती है। साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं समाज में उनके प्रति समावेशी दृष्टिकोण को बल दिया जाता है।
उपस्थित प्रमुख दिव्यांग मित्र, कार्यकर्ता एवं दायित्वधारी:
पियूष द्विवेदी प्रांत उपाध्यक्ष, सीताराम सिंह चौहान जिला सचिव, दिनेश चंद्र त्रिपाठी जिला कोषाध्यक्ष, रणविजय सिंह कार्यालय प्रभारी, राजेश कुमार अध्यक्ष रोजगार आयाम, दीपक सिंह, हरी बाबू चौरसिया, कल्लू प्रसाद सविता, प्रेमचन्द्र शुक्ल, रज्जन बाबू केसरवानी, मोतीलाल सोनी, सुनील वर्मा, हंसराज सोनी, कृष्णा, कान्हा, सुशील कुमार व अनेक दिव्यांग जन उपस्थित रहे।
(न्यूज़ डेस्क, फतेहपुर, 9936330179)



0 टिप्पणियाँ