फतेहपुर में नवागत एसपी श्री अनूप कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण, मीडिया से की पहली प्रेस वार्ता

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                 (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर में नवागत एसपी श्री अनूप कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण, मीडिया से की पहली प्रेस वार्ता

फतेहपुर, आज दिनांक 07.05.2025 को नवागत पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में जनपद के प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता की। इस अवसर पर उन्होंने फतेहपुर में कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।


एसपी श्री सिंह ने कहा कि जनपद में शांति बनाए रखने हेतु अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की योजना को शीघ्र अमल में लाया जाएगा।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि हर व्यक्ति को न्याय दिलाना प्राथमिकता में रहेगा और इसके लिए पुलिस द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई की जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान श्री सिंह ने मीडिया से जनपद में संगठित अपराधों की जानकारी ली और उनके महत्वपूर्ण सुझावों को गंभीरता से संज्ञान में लिया।

मौके पर उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने जिम्मेदारियों के निर्वहन में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतने की बात दोहराई।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ