सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर, थैलीसीमिया दिवस के अवसर पर ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी’ संस्था द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 9 रक्तदाताओं ने भाग लेकर मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
थैलीसीमिया एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जिसमें पीड़ित बच्चों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता पड़ती है। इन बच्चों की सहायता के उद्देश्य से 'सर्व फॉर ह्यूमैनिटी' संस्था निरंतर कार्यरत है। इसी कड़ी में थैलीसीमिया दिवस के अवसर पर संस्था द्वारा मानस रक्तकेन्द्र में रक्तदान शिविर लगाया गया।
इस शिविर में कुल आठ रक्तदाताओं — अमित विश्वकर्मा, राज गुप्ता, अभिषेक तिवारी, दिगविजय सिंह, शैलेन्द्र, शाह आलम, आशीष शुक्ला और शुभम — ने रक्तदान किया। इसके अतिरिक्त जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र में हार्दिक द्विवेदी ने भी रक्तदान कर योगदान दिया।
रक्तदान करने वालों ने एक स्वर में कहा कि यदि उनके रक्त से किसी थैलीसीमिया पीड़ित बच्चे को नया जीवन मिलता है तो इससे अधिक संतोषजनक बात कोई नहीं हो सकती।
इस अवसर पर संस्था 'सर्व फॉर ह्यूमैनिटी' से गुरमीत सिंह, मानस रक्तकेन्द्र से अमन यादव और अनुस पटेल तथा जिला चिकित्सालय रक्तकेन्द्र से परामर्शदाता दीपाली वर्मा, लैब टेक्नीशियन संतोष भैया, स्वाती सिंह, लैब असिस्टेंट राजू कैथवास, सुभाष और लैब अटेंडेंट सुलभ श्रीवास्तव एवं अजय भैया की विशेष उपस्थिति रही।
इस रक्तदान शिविर ने न केवल ज़रूरतमंदों की सहायता की, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)



0 टिप्पणियाँ