सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर जिले का मौसम पूर्वानुमान (10-14 मई 2025): वर्षा की संभावना, फसलों व पशुओं के लिए सुझाव
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 10 से 14 मई 2025 के दौरान फतेहपुर जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। विशेष रूप से 10 और 11 मई को गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा और तेज़ हवाओं की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38-43°C और न्यूनतम तापमान 25-28°C के बीच रहेगा। हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी और गति सामान्य रहने की उम्मीद है।
कृषि संबंधी सलाह:
1. रबी फसलें:
🔹गेहूं की कटाई और मड़ाई शीघ्र पूरी करें।
🔹फसल को खुले में न छोड़ें, सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें।
2. जायद फसलें (उर्द/मूंग):
🔹खरपतवार नियंत्रण रखें।
🔹थ्रिप्स/ग्रीन हॉपर की रोकथाम हेतु ऑक्सीडेमेटोन- मिथाइल 25% EC या डाइमेथोएट 30% EC का छिड़काव करें।
🔹फली छेदक कीट पर नियंत्रण के लिए क्वीनालफॉस । 25% EC का प्रयोग करें ।
3. सब्जियाँ:
🔹टमाटर, बैगन, मिर्च में निराई-गुड़ाई और सिंचाई करें।
🔹कद्दूवर्गीय फसलों में हरे हॉपर की संख्या अधिक हो तो इमिडाक्लोप्रिड 30.5% SC का छिड़काव करें।
🔹तना व फल छेदक की रोकथाम हेतु एजिबैक्टीन क्लोरएंट्रानिलिप्रोएल का छिड़काव करें।
4. बागवानी फसलें:
🔹आम के फलों को गिरने से बचाने हेतु नियमित सिंचाई करें।
🔹कोइलिया रोग की रोकथाम हेतु 0.8% बोरेक्स का छिड़काव करें।
🔹नींबू व आंवला में फूल आने के समय सिंचाई न करें।
पशुपालन संबंधी सलाह:
🔹दिन में पशुओं को छायादार स्थान पर रखें, रात में खुले में न बांधें।
🔹हरा चारा, खनिज मिश्रण व ठंडा पानी दें।
🔹कृमिनाशक दवा दें, FMD और वीक्यू के टीके लगवाएं।
🔹दिन में चराई से बचें (11 बजे से 4 बजे तक)।
🔹आंधी और बिजली गिरने की संभावना को ध्यान में रखते हुए पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ