शातिर गैंगस्टर राकेश की 1.18 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                 (हर खबर पर हमारी पकड़)

शातिर गैंगस्टर राकेश की 1.18 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गई कुर्की

फतेहपुर जिले मे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना मलवां क्षेत्र के अंतर्गत शातिर गैंगस्टर राकेश उर्फ मनमोहन सिंह निवासी मीरमऊ, थाना मलवां की 1 करोड़ 18 लाख 84 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत कुर्क किया गया है। थाना मलवां पुलिस ने उक्त संपत्ति को अवैध रूप से अर्जित धन से प्राप्त पाया। कुर्क की गई संपत्ति में मौजा सरायमीना क्षेत्र में स्थित चार आवासीय प्लाट शामिल हैं, जिनकी कुल अनुमानित बाजार कीमत 1.18 करोड़ रुपये आंकी गई है।


जब्त की गई संपत्ति का विवरण इस प्रकार है:

1. 498 वर्ग मीटर का आवासीय प्लाट – ₹39.84 लाख

2. 468 वर्ग मीटर का आवासीय प्लाट – ₹37.44 लाख

3. 262 वर्ग मीटर का आवासीय प्लाट – ₹20.96 लाख

4. 260 वर्ग मीटर का आवासीय प्लाट – ₹20.60 लाख

गौरतलब है कि राकेश उर्फ मनमोहन सिंह के विरुद्ध भादवि, आबकारी अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट एवं गुण्डा एक्ट सहित कुल 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2010 से 2024 तक उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें अवैध शराब कारोबार, ठगी, मारपीट, डकैती, और सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाने जैसे अपराध शामिल हैं।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ