सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
सक्षम फतेहपुर इकाई की साप्ताहिक बैठक सम्पन्न, दिव्यांग जनों को दी गई उपयोगी जानकारी
फतेहपुर! समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम), जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक प्रमुख आनुषांगिक संगठन है, दिव्यांग जनों के सेवा एवं स्वावलंबन के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में सक्षम की फतेहपुर इकाई द्वारा दिनांक 13 मई 2025, मंगलवार को साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया।
यह बैठक स्थानीय सिविल लाइंस स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर, एलआईसी कार्यालय के समीप सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सक्षम फतेहपुर के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्ता द्वारा की गई तथा संचालन जिला सचिव सीताराम सिंह चौहान ने किया।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ दिव्यांग जनों की भी सक्रिय सहभागिता रही। बैठक में संगठन मंत्र, परिकल्पना, उद्देश्य एवं सक्षम की उपयोगिता के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। कल्याण मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ।
इसके उपरांत हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ, आरती तथा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिससे धार्मिक और सामाजिक वातावरण सृजित हुआ।
बैठक में सक्षम प्रांत उपाध्यक्ष पीयूष द्विवेदी ने संबोधित करते हुए फतेहपुर इकाई की अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी दी।
इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की, जिनमें मुख्य रूप से: राम खेलावन जी, जिला कार्यालय प्रभारी, संघ, दिनेश चंद्र त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार, अध्यक्ष रोजगार आयाम, चंद्र भान त्रिपाठी, नितिन कुमार श्रीवास्तव, प्रेम चन्द्र शुक्ल, आशीष, छोटे लाल, मोतीलाल सोनी, अनुराग अग्रवाल, सर्वेश शुक्ल, डॉ. शिव प्रसाद त्रिपाठी, सेवा केंद्र संचालक, संतोष सिंह "राजू", भाजपा नेता, योगेन्द्र मिश्रा, मुन्नू बाबू केसरवानी, सर्वेश शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
यह बैठक न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि दिव्यांग जनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक और सार्थक कदम सिद्ध हुई।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)



0 टिप्पणियाँ