सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
भीषण गर्मी और लू के बीच फतेहपुर में खेती की रणनीति: 14 से 18 मई 2025 तक का मौसम विश्लेषण
मौसम पूर्वानुमान (14 से 18 मई 2025):
भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी पांच दिनों में फतेहपुर जिले में आंशिक बादल छाए रहेंगे, परंतु वर्षा की संभावना नहीं है। इस दौरान भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति बनी रहेगी।
अधिकतम तापमान: 42-45°C
न्यूनतम तापमान: 27-29°C
हवा की दिशा: उत्तर-पश्चिमी
कृषि सलाह:
सब्जियों व खड़ी फसलों में नमी बनाए रखने हेतु शाम को हल्की सिंचाई करें।
गर्मी से फसलों की सुरक्षा के लिए सुबह 11 से शाम 4 बजे के बीच खेतों में काम न करें।
कीटनाशकों का छिड़काव हवा की दिशा के विपरीत एवं शाम को करें।
सिंचाई के बाद हाथ, कपड़े व उपकरण साफ करें।
फसलवार विशेष सलाह:
1. उड़द की फसल:
फली बनने की अवस्था में नमी अत्यंत आवश्यक।
फली छेदक कीट से बचाव हेतु इमामेक्टिन बेंजोएट 5% एसजी (220 ग्राम/हेक्टेयर) या डाइमेथोएट 30% ईसी का छिड़काव करें।
2. मूंग की फसल:
हर 10-12 दिन में हल्की सिंचाई करें।
थ्रिप्स या हरी पत्ती कीट की रोकथाम हेतु ऑक्सीडेमेटान-मिथाइल 25% ईसी या डाइमेथोएट 30% ईसी का उपयोग करें।
3. सब्जी फसलें (कद्दू वर्गीय):
तैयार फसलें काटकर समय से बाजार भेजें।
फल व पत्ती छेदक कीटों से सुरक्षा हेतु नीम तेल (1.5-2.0 मि.ली./ली.) का छिड़काव करें।
निराई-गुड़ाई एवं 8-10 दिन में शाम को सिंचाई करें।
4. बागवानी:
मानसून पूर्व गड्ढे खोदने का कार्य शीघ्र पूरा करें।
आम्रपाली, मल्लिका आदि को 5×5 मी. दूरी पर लगाएं।
बोरेक्स (4 किग्रा./100 लीटर पानी) व स्ट्रेप्टोमाइसिन (200 पीपीएम) का छिड़काव करें।
फल मक्खी से बचाव हेतु फेरोमोन ट्रैप लगाएं।
पशुपालन सुझाव:
पशुओं को 3-4 बार पानी पिलाएं व सुबह-शाम नहलाएं।
खनिज मिश्रण (50 ग्राम) व नमक (50 ग्राम) नियमित दें।
चोकर व जौ की मात्रा बढ़ाएं।
गला घोटू एवं लंगड़ियां बुखार का टीकाकरण करवाएं।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ