फतेहपुर में "आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट" कार्यक्रम का शुभारंभ

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
   
                                (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर में "आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट" कार्यक्रम का शुभारंभ

फतेहपुर, राज्य वार्षिक कार्य योजना में स्वीकृत "आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट" कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दिनांक 19.05.2025 को जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी कार्यालय, फतेहपुर से हुआ।


इस कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. अमरीष चन्द्रा, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी फतेहपुर एवं डॉ. नवीन सोनी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी फतेहपुर द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया।


कार्यक्रम में डॉ. जय सिंह पटेल, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी,  संतोष त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, संजना भारती, फार्मासिस्ट तथा बरमदीन, सपोर्टिंग स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही।

"आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट" का उद्देश्य जनपद के दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों में आयुष चिकित्सा सेवाएं पहुँचाना है, जिससे ग्रामीण जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उनके द्वार पर उपलब्ध हो सकें।

आज का यह कार्यक्रम जनपद फतेहपुर के मलवां ब्लॉक के ग्राम भाऊपुर में आयोजित किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इसका लाभ उठाया। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ चिकित्सा सुविधाओं में भी सुधार की आशा की जा रही है।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ