फतेहपुर का मौसम पूर्वानुमान (21 से 25 मई, 2025): उमस, धूल भरी आंधी और तेज़ गर्मी का दौर

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                 (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर का मौसम पूर्वानुमान (21 से 25 मई, 2025): उमस, धूल भरी आंधी और तेज़ गर्मी का दौर

फतेहपुर! भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दिनांक 21 से 25 मई 2025 तक फतेहपुर जिले में मौसम मुख्यतः हल्के से मध्यम बादलों से आच्छादित रहेगा। हालांकि, इस अवधि के दौरान वर्षा की संभावना नहीं है।


विशेष रूप से 23 से 25 मई के बीच में तेज़ हवाएं और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है, जिससे दृश्यता में कमी हो सकती है और खुले में काम करने वाले किसानों को कठिनाई हो सकती है।

उमस भरी गर्मी अगले पांच दिनों तक बनी रहेगी, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस किया जाएगा।

तापमान विवरण:

अधिकतम तापमान: 40 से 42 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान: 28 से 30 डिग्री सेल्सियस


हवा की दिशा: उत्तर-पूर्वी से दक्षिण-पूर्वी
हवा की गति: सामान्य रहने की संभावना

किसानों से अनुरोध है कि वे इस मौसम को ध्यान में रखते हुए खेतों में काम की योजना बनाएं, और तेज़ हवा/धूल भरी आंधी के समय में खुले स्थानों पर कार्य से परहेज़ करें।

वसीम खान, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि मौसम विज्ञान,
कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ