सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 8 नमूने एकत्र, मिलावटी फलों को किया नष्ट
फतेहपुर — खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश द्वारा जिलाधिकारी फतेहपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज फतेहपुर जनपद में व्यापक छापेमारी की गई।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-II डी.पी. सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने के लिए निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 08 नमूने — 06 विधिक और 02 सर्विलांस के रूप में एकत्र किए गए।
नमूने लेने वाले स्थान: (1) राममिलन पटेल, मंगतपुर, (2) टेस्टी आइसक्रीम, बिंदकी, (3) शैलेश कुमार (मिल्क वेंडर), बनरसी, (4) राजेश कुमार (खोया भट्टी), कालूखेड़ा, (5) आशीष ट्रेडर्स, कोराई मोड़, (6) तिवारी स्वीट हाउस, रामगंज !
इसके अतिरिक्त, अनु मन्नू जूस कॉर्नर एवं न्यू देहली जूस कॉर्नर एंड शेक से मैंगो शेक के सर्विलांस नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान अनु मन्नू जूस कॉर्नर पर 3 किलो अनार और 2 किलो आम अस्वच्छ स्थिति में पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र, पूजा गुप्ता एवं सिद्धार्थ कुमार मौजूद रहे।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)




0 टिप्पणियाँ