समदृष्टि सक्षम मंडल की वार्षिक योजना बैठक सम्पन्न, दिव्यांग सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                 (हर खबर पर हमारी पकड़)

समदृष्टि सक्षम मंडल की वार्षिक योजना बैठक सम्पन्न, दिव्यांग सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा

समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) द्वारा वार्षिक योजना बैठक का आयोजन

फतेहपुर। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) द्वारा आज जिले में वार्षिक योजना बैठक बड़े ही धूमधाम और गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुई। इस बैठक में जिला कार्यकारिणी के विभिन्न पदाधिकारी, दिव्यांग मित्र, तथा समाजसेवी बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।


कार्यक्रम में इस वर्ष केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों एवं पत्रक के अनुसार प्रस्तावित कार्यों को तय समय में संपन्न करने पर गहन चर्चा हुई। साथ ही, प्रांतीय नेतृत्व द्वारा सुझाए गए महत्वपूर्ण विषयों जैसे कि कार्यकारिणी को पूर्ण करना, सारे प्रकोष्ठ एवं  आयाम की कार्यकारिणी  को भी पूर्ण करना, तथा दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर सक्षम के उद्देश्यों से उन्हें अवगत कराना आदि पर विस्तृत संवाद किया गया।


बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष श्री पीयूष द्विवेदी ने उपस्थित जनों का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की भावी रणनीति साझा की। उन्होंने कहा कि "दिव्यांग समाज को आत्मनिर्भर बनाना और उनमें नेतृत्व कौशल विकसित करना ही सक्षम का मूल उद्देश्य है।"


जिला अध्यक्ष श्री धीरेंद्र गुप्ता ने आश्वस्त किया कि जिला इकाई प्रांतीय एवं केंद्रीय नेतृत्व के प्रत्येक दिशा-निर्देश का पालन करते हुए तय कार्यों को समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित करेगी।

कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था एवं संचालन की जिम्मेदारी जिला सचिव श्री सीताराम सिंह चौहान ने सफलतापूर्वक निभाई। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष श्री दिनेश चंद्र त्रिपाठी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक श्री पुरुषोत्तम जी, सह व्यवस्था प्रमुख श्री रामखेलावन जी, रोजगार आयाम अध्यक्ष श्री राजेश कुमार, डॉ. नवीन श्रीवास्तव, दीपक सिंह, जितेन्द्र त्रिवेदी, ओम श्रीवास्तव, सूर्यकान्त गुप्ता (सत्यम), कल्लू प्रसाद सविता, प्रेमचंद्र शुक्ल, रामचंद्र शुक्ल, छोटे लाल, मोतीलाल सोनी, आशीष कुमार, रज्जन बाबू केसरवानी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


बैठक के उपरांत साप्ताहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण हुआ तथा श्री राजेश कुमार द्वारा शर्बत वितरण कर श्रद्धालुओं की सेवा की गई।


इस वार्षिक बैठक ने न केवल संगठनात्मक दिशा को स्पष्ट किया, बल्कि दिव्यांग हितों के लिए भावी कार्ययोजना को भी मज़बूत आधार प्रदान किया।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330189)




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ