सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर में 25 से 29 मई तक बादल, आंधी और हल्की बारिश के आसार
फतेहपुर! कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर के कृषि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताज़ा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 25 मई से 29 मई, 2025 तक जिले में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।
इन दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। 27 से 29 मई के बीच गरज-चमक के साथ तेज हवा, धूल भरी आंधी और हल्की बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है।
तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। इसके चलते उमस भरी गर्मी का अहसास किसानों और आमजन को परेशान कर सकता है।
हवा की दिशा मुख्यतः उत्तर-पूर्वी रहेगी और गति सामान्य बनी रहेगी, जिससे वातावरण में अधिक बदलाव की संभावना कम रहेगी, लेकिन धूल भरी आंधी के समय सतर्कता ज़रूरी होगी।
यह मौसम किसानों के लिए विशेष ध्यान देने योग्य है, खासकर जो धान की नर्सरी, सब्ज़ियों की रोपाई, या खरपतवार नियंत्रण जैसे कार्यों में लगे हैं। हल्की बारिश और आंधी से फसलों को नुकसान की संभावना हो सकती है, अतः कृषि कार्यों की योजना मौसम अनुसार बनाना उपयुक्त रहेगा।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ