जरूरतमंद मरीजों के लिए 'सर्व फॉर ह्यूमैनिटी' संस्था ने किया रक्तदान

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                      ‌          (हर खबर पर हमारी पकड़)

जरूरतमंद मरीजों के लिए 'सर्व फॉर ह्यूमैनिटी' संस्था ने किया रक्तदान

फतेहपुर: जिला चिकित्सालय में भर्ती गंभीर मरीजों की रक्त आवश्यकता को देखते हुए 'सर्व फॉर ह्यूमैनिटी' संस्था के सदस्यों ने तत्परता से रक्तदान कर मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।


पहला मामला मरियम शमीम पत्नी मुंतज़िम निवासी मसवानी, फतेहपुर का है, जिन्हें डिलीवरी के बाद डॉक्टर ने एबी पॉजिटिव रक्त की जरूरत बताई। जानकारी मिलते ही संस्था के सदस्य सुरेश (निवासी विजय नगर, खागा) ने जिला चिकित्सालय फतेहपुर पहुंचकर एबी पॉजिटिव रक्तदान किया।


दूसरे केस में, हर्षित तिवारी पुत्र मदन तिवारी (निवासी चकबुल्लापुर, फतेहपुर) पीलिया से ग्रसित थे। जैसे ही यह सूचना संस्था के सदस्य हिमांशु को मिली, उन्होंने तत्काल पहुंचकर अपने जीवन का पहला स्वेच्छिक रक्तदान किया।


तीसरे मरीज साहिल मौर्य पुत्र राम बहादुर निवासी बख्शपुर, राधा नगर को भी पीलिया के चलते रक्त की जरूरत थी। यह जानकारी मिलते ही संस्था के सदस्य प्रदीप ने रक्तदान कर उनकी जान बचाई।


चौथे केस में अजय गुप्ता पुत्र सीता प्रसाद निवासी देवीगंज, फतेहपुर का हीमोग्लोबिन मात्र 2 ग्राम था। डॉक्टर ने एबी पॉजिटिव यूनिट की आवश्यकता बताई। इस पर संस्था के सक्रिय सदस्य कमल किशोर (निवासी आबू नगर) ने अपना सोलहवां रक्तदान कर मानवीय सरोकार को निभाया।

इस अभियान में टेक्निकल सुपरवाइजर अशोक शुक्ला व परामर्शदाता दीपाली वर्मा ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

वहीं, रक्त की भारी कमी को देखते हुए मोनू ने जिला चिकित्सालय में तथा दिनेश व आसिफ ने मानस रक्त केंद्र में अपना पहला स्वेच्छिक रक्तदान किया।

इस सेवा कार्य के दौरान संस्था से गुरमीत सिंह एवं रक्त केंद्र से टेक्निकल स्टाफ अशोक शुक्ला, दीपाली वर्मा, संतोष कुमार, अखिलेश कुमार, राजू कैथवास, सुभाष मौर्य, विनोद कुमार, नरेंद्र सिंह, अजय यादव, सुलभ, अमन यादव (मानस रक्त केंद्र इंचार्ज), लैब टेक्नीशियन अनामिका, काजल और मेडिकल कॉलेज से छात्र विशाल व मुस्कान उपस्थित रहे।

'सर्व फॉर ह्यूमैनिटी' का यह कार्य समाज में मानव सेवा और रक्तदान जैसे महत्वपूर्ण कर्तव्यों के प्रति जनजागरूकता फैलाने का प्रयास है।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ