फतेहपुर में बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025-27 हेतु तैयारी बैठक सम्पन्न

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                  (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर में बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025-27 हेतु तैयारी बैठक सम्पन्न

फतेहपुर – बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आयोजित बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा वर्ष 2025-27 को नकलविहीन, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु दिनांक 27 मई 2025 को कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद फतेहपुर में कुल 03 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं:
1. डॉ. बी.आर. अंबेडकर राजकीय बालिका महाविद्यालय
2. राजकीय इंटर कॉलेज फतेहपुर
3. पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज

उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि सभी केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं जैसे सीसीटीवी कैमरा, वॉयस रिकॉर्डर आदि की क्रियाशीलता सुनिश्चित की जाए।


जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि परीक्षा में नियुक्त सभी कार्मिक/अधिकारी विश्वविद्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का भलीभांति अध्ययन कर लें और परीक्षा के दौरान कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करें।

प्रवेश के समय परीक्षार्थियों की सघन तलाशी की जाए तथा किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल, घड़ी, कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में लाने की अनुमति नहीं दी जाए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी को सुरक्षा व्यवस्था हेतु समुचित पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कोषागार से प्रश्नपत्रों का उठान, परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षित स्ट्रांग रूम में जमा व वितरण की प्रक्रिया भी पूर्णतः नियमानुसार होगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि दिनांक 01 जून 2025 को दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी –
प्रथम पाली: पूर्वाह्न 09:00 से 12:00 बजे तक
द्वितीय पाली: अपराह्न 02:00 से 05:00 बजे तक
इस परीक्षा में कुल 1053 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

बैठक में प्रशिक्षु आईएएस नौशीन, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अविनाश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर एवं बिन्दकी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ