सक्षम फतेहपुर द्वारा दिव्यांग हित में योजनाओं की जानकारी हेतु बैठक आयोजित

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                  (हर खबर पर हमारी पकड़)

सक्षम फतेहपुर द्वारा दिव्यांग हित में योजनाओं की जानकारी हेतु बैठक आयोजित

फतेहपुर! राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषांगिक संगठन समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की जिला इकाई फतेहपुर द्वारा दिव्यांगजनों के भरण-पोषण, स्वावलंबन एवं स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर निरंतर कार्य किया जा रहा है।


इसी क्रम में सक्षम फतेहपुर की ओर से स्थानीय नई बस्ती स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी दायित्वधारी, कार्यकर्ता एवं दिव्यांगजन ससम्मान उपस्थित हुए।


बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री धीरेंद्र गुप्त ने की तथा संचालन जिला सचिव श्री सीताराम सिंह चौहान द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सक्षम के प्रांत उपाध्यक्ष एवं फतेहपुर जिले के पालक अधिकारी श्री पीयूष द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजन हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और उपस्थित जनसमूह का ध्यान इन योजनाओं की ओर आकृष्ट करते हुए कहा कि—

 “जिन दिव्यांगजनों को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, उनके लिए सक्षम के कार्यकर्ता संपर्क कर आवेदन प्रक्रिया में सहयोग करेंगे।”

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जिन दिव्यांगजनों को अब तक सहयोग मिला है, उनकी सूची संगठन द्वारा तैयार की जानी चाहिए ताकि पारदर्शिता एवं निरंतरता बनी रहे।


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला कार्यकारिणी के विस्तार के साथ-साथ तहसील और ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूती से स्थापित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्राणपण से प्रयास करना होगा।

बैठक के समापन के उपरांत सस्वर हनुमान चालीसा पाठ एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जो अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में शामिल रहे: श्री दिनेश चंद्र त्रिपाठी (जिला कोषाध्यक्ष), श्री राजेश कुमार (अध्यक्ष, रोजगार आयाम), श्री चन्द्रभान त्रिपाठी, श्री छोटेलाल, श्री स्वदेश पुरवार, श्री आशीष कुमार, श्री कल्लू प्रसाद सविता, श्री हरी बाबू चौरसिया, श्री राजकमल, कु. शांति मौर्या, श्री कृष्ण चन्द्र, श्री शैलेंद्र कुमार।


इन सभी ने बैठक को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ