अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025: फतेहपुर में आयुष चिकित्सालयों ने मनाया योग का पर्व

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                              (हर खबर पर हमारी पकड़)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025: फतेहपुर में आयुष चिकित्सालयों ने मनाया योग का पर्व

फतेहपुर! 21 जून 2025

आज 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद फतेहपुर के राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालयों एवं 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय, मेवली बुजुर्ग में योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. अमरीष चन्द्रा के मार्गदर्शन में हुआ।


इस अवसर पर विभिन्न चिकित्सालयों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने आम नागरिकों के साथ मिलकर सामूहिक योगाभ्यास किया। साथ ही, "एक योग – एक स्वास्थ्य" की थीम पर फतेहपुर जिला होम्योपैथिक कार्यालय में आयोजित विशेष सत्र में योग प्रशिक्षक कमल सिंह पटेल एवं अंगद सिंह ने भाग लिया। उन्होंने योग प्रोटोकॉल के अनुसार निर्धारित आसनों का अभ्यास कराया और सभी को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे: डा० जय सिंह पटेल (वरिष्ठ चिकित्साधिकारी), डा० विजय कुमार वर्मा, डा० निहार रंजन वर्मा, डा० सत्या वर्मा, डा० ऋचा श्रीवास्तव, डा० मीनाक्षी सिंह, डा० शिखा सिंह, डा० आयुष पटेल, साथ ही कार्यालय व चिकित्सालय के अन्य कर्मचारीगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का उद्देश्य केवल योगाभ्यास करना ही नहीं बल्कि स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जनजागरूकता फैलाना भी रहा। योग दिवस के अवसर पर विशेष रूप से यह संदेश दिया गया कि नियमित योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक संतुलन के लिए भी आवश्यक है।


कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों और कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएंगे और प्रतिदिन योग करेंगे।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ