सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, 20 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 20 लोगों ने किया रक्तदान
फतेहपुर! दिनांक 22 जून 2025 को संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा फतेहपुर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रयागराज मेडिकल कॉलेज रक्तकेंद्र के सहयोग से लगाया गया जिससे फतेहपुर से प्रयागराज रिफर मरीजों को रक्त की आपूर्ति सरलता से की जा सके।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ विद्या कोचिंग सेंटर के संचालक गुरमीत सिंह, आनंद मौर्य, जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष आशुतोष रस्तोगी और फरहत अली सिद्दकी द्वारा किया गया।
इस शिविर में कुल 20 लोगों ने रक्तदान किया। प्रमुख रक्तदाताओं में शामिल हैं: सईद बक़ीर शौकत, अब्बास, दीपक सिंह, आबिद शौकत आब्दी, अश्विन दीक्षित, अनुपम पांडेय, हेमंत कुमार, चंद्र शेखर, शिवांशु शुक्ला, प्रभात सिंह, शोभित सिंह, आकाश कुमार, सुभाष चंद्र, सुयश, गुरमीत सिंह, निधि मिश्रा, शुभम कुमार, गौरव मिश्रा, राम कुमार आदि।
रक्तदान शिविर में विशेष योगदान गुरमीत सिंह का रहा, जिन्होंने इस अवसर पर अपना 44वां रक्तदान किया। उन्होंने सभी से अपील की कि – “हर स्वस्थ्य व्यक्ति को हर तीन महीने में रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि एक रक्तदान से चार जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।”
भोजन जन सेवा समिति से 3 रक्तदाताओं तथा टी मैक्स संस्था से भी 3 रक्तदाताओं ने सहयोग किया।
शिविर में मौजूद प्रमुख लोग:
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से ज्ञानी सिमरजीत सिंह, प्रधान चरणजीत सिंह, सेक्रेटरी परमजीत सिंह
सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से अध्यक्षा गुरप्रीत कौर, उपाध्यक्ष रितेश दीक्षित, अंचल रस्तोगी, आकाश भदौरिया, मयंक भारद्वाज, हरविंदर कौर
जिला उद्योग व्यापार मंडल से राजकुमार मिश्रा, राजकमल
जिला अस्पताल फतेहपुर रक्तकेंद्र से परामर्शदाता दीपाली वर्मा
प्रयागराज मेडिकल कॉलेज रक्तकेंद्र से पी.के. पांडेय, वी.के. तिवारी, अनुराग सिंह, अनिल कुमार तिवारी, राजेश कुमार, संतोष कुमार, प्रदीप कुमार, श्याम बिहारी, आशुतोष, भानु, अनुज कुमार, दुर्गेश कुमार!
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)



0 टिप्पणियाँ