सियासत पर नजर, झांसी
(हर खबर पर हमारी पकड़)
सक्षम झाँसी का 17वां स्थापना दिवस: दिव्यांगजन सशक्तिकरण की ओर एक मजबूत कदम
झाँसी, 22 जून 2025।
झाँसी जिले में सक्षम संगठन ने अपने 17वें स्थापना दिवस का आयोजन जिला कार्यालय पर उत्साहपूर्ण वातावरण में किया। यह आयोजन दिव्यांग सशक्तिकरण के क्षेत्र में नए संकल्पों और योजनाओं के साथ सम्पन्न हुआ।
मुख्य वक्ता डॉ. सुरेंद्र विक्रम गोस्वामी (प्रांत सचिव) ने दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु संरचनात्मक योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सक्षम का उद्देश्य न केवल सेवा बल्कि आत्मनिर्भरता है, और आने वाले वर्षों में संगठन की प्राथमिकता कौशल विकास, डिजिटल साक्षरता और रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कुलदीप जी ने अपने संबोधन में सक्षम के कार्यों को "ईश्वरीय सेवा कार्य" बताते हुए पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सक्षम के माध्यम से दिव्यांगजन आत्मगौरव के साथ जीवन जीने की दिशा में अग्रसर हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक शिवकुमार भार्गव जी की उपस्थिति से कार्यक्रम गौरवमयी हो गया। उन्होंने सक्षम के योगदान को सराहते हुए कहा कि समाज में समरसता तभी आएगी जब दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सम्मानित जीवन जीने का अवसर मिले।
प्रांत महिला प्रमुख डॉ. मोनिका गोस्वामी जी ने झाँसी और अन्य जिलों में महिला स्वयंसेविकाओं द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाएं सक्षम की रीढ़ बन चुकी हैं। उन्होंने आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की।
नीलू रैकवार, भूषण गोस्वामी, सुरेश शर्मा, उमेश त्रिवेदी, मंजू रैकवार, नीलू क्षेत्री, रीता बेन, शैलजा, विनीता त्रिवेदी, भूपेंद्र भटनागर, राधेश्याम गोस्वामी, सावित्री गोस्वामी, रामसखी, गीतू, सौमिल सिंगल, यशस्वी खरे, पंकज गोस्वामी, पृथ्वी, अम्बिका श्रीवास्तव, अवनीश पांडे, नीलम खरे, धर्मेंद्र, देवांश, डॉ. शैलेन्द्र वाष्णेय, प्रेमलता चौरसिया, डॉ. राजेश चौरसिया, विकास जी, धन्वंतरि जी, प्रिया मिश्रा जी, अर्जुन, दुर्गा अधिकारी आदि।
कार्यक्रम संचालन – तरुण जी (जिला युवा प्रमुख)
आभार व्यक्त किया – ध्रुव चौधरी (जिला सचिव)
संदेश: "जीते जीते रक्तदान – जाते जाते नेत्रदान"
"सक्षम भारत – समर्थ भारत"
(न्यूज़ डेस्क, झांसी, 7007133475)




0 टिप्पणियाँ