फतेहपुर में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                 (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

फतेहपुर, 29 जुलाई 2025, पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना औंग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र में रानीपुर पुल के पास चेकिंग के दौरान ₹25,000 का इनामी अपराधी मोहित पासवान मुठभेड़ में घायल कर पकड़ा गया।


अभियुक्त मोहित पासवान (निवासी थाना औंग) की गिरफ्तारी उस समय हुई जब वह पुलिस को देख स्कूटी से भागने लगा और निर्माणाधीन कॉलेज के पास गिरने के बाद पुलिस पर जानलेवा फायर करने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।


पकड़े गए अभियुक्त के पास से 315 बोर का तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, स्कूटी, ₹1400 नकद व मोबाइल फोन बरामद किया गया। वह थाना बकेवर व औंग में दर्ज कई गंभीर धाराओं के मुकदमों में वांछित था और गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध भी रह चुका है।


बरामद सामग्री में 315 बोर तमंचा, दो खोखा व एक जिंदा कारतूस, स्कूटी (UP71 BB 6069), ₹1400 नकद तथा मोबाइल फोन शामिल है।

अपराधिक इतिहास:

मोहित पासवान पर कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं जिनमें हत्या, चोरी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक अधिनियम जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। वह कानपुर नगर, बकेवर और फतेहपुर के विभिन्न थानों में वांछित रहा है।


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल:

एसएचओ हनुमान प्रताप सिंह

उ.नि. रितेश कुमार राय

उ.नि. अभिषेक शुक्ला

हे.का. विनीत कुमार

का. सुनील कुमार

का. अनिल कुमार यादव

यह कार्रवाई जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने की दिशा में एक ठोस कदम है।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ