सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
HCBA चुनाव: राकेश पांडेय बबुआ अध्यक्ष और अखिलेश शर्मा महासचिव निर्वाचित
प्रयागराज | 30 जुलाई 2025, इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (HCBA) के बहुप्रतीक्षित चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। प्रतिष्ठित अध्यक्ष पद पर राकेश पांडेय बबुआ ने 193 मतों से जीत दर्ज की, जबकि महासचिव पद पर अखिलेश कुमार शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 937 मतों से पराजित कर बड़ी जीत हासिल की।
राकेश पांडेय को कुल 2121 वोट प्राप्त हुए, जबकि दूसरे स्थान पर रहे सीपी को 1928 और अशोक सिंह को 1734 मत मिले। अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल अन्य प्रत्याशियों में प्रभाशंकर मिश्रा को 522, अमित श्रीवास्तव को 316, और अविनाश चंद्र तिवारी को 223 मत मिले।
महासचिव पद पर अखिलेश शर्मा ने 2885 वोट प्राप्त किए, वहीं राय साहब यादव को 1948, संतोष मिश्रा को 1149, धर्मेंद्र प्रताप सिंह को 851 मत मिले। अन्य प्रत्याशियों में शशि प्रकाश सिंह को 649, जमील अहमद आजमी को 329, उदय शंकर तिवारी को 317 और हरिंद्र प्रसाद को 146 वोट मिले।
👉 चुनावी आंकड़े और तथ्य:
कुल मतदाता: 9718
मतदान करने वालों की संख्या: 8337 (लगभग 85.74%)
कुल पद: 28
कुल प्रत्याशी: 201
अध्यक्ष पद पर 11 प्रत्याशी
महासचिव पद पर 8 प्रत्याशी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन, लाइब्रेरी, प्रेस, महिला सहित कार्यकारिणी सदस्य पदों पर भारी संख्या में उम्मीदवार
👉 प्रमुख बिंदु:
एशिया की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन का चुनाव
शांतिपूर्ण तरीके से मतदान और मतगणना
मतदाताओं का जबरदस्त उत्साह
नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों की अधिवक्ता हित में प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि
🎉 नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत:
राकेश पांडेय बबुआ और अखिलेश शर्मा को जीत की घोषणा होते ही अधिवक्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया। दोनों ने अपने संबोधन में अधिवक्ता कल्याण और बार की गरिमा बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ