सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर पुलिस मुठभेड़ में महिला हत्याकांड का अभियुक्त घायल होकर गिरफ्तार
फतेहपुर, 29 जुलाई 2025
एसओजी व थाना किशनपुर की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने जुर्म स्वीकार कर घटनास्थल से मोबाइल और चप्पल की बरामदगी में सहयोग किया। लेकिन इसी दौरान अभियुक्त ने पुलिस उपनिरीक्षक की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया व गोली चलाने की मंशा दिखाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से उसके दाहिने पैर में चोट आई।
घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि घटनास्थल से एक मोबाइल व एक जोड़ी चप्पल बरामद की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
टीम विवरण:
थाना किशनपुर व एसओजी फतेहपुर की संयुक्त कार्यवाही में 13 पुलिसकर्मी शामिल रहे। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम व एसओजी प्रभारी विनोद यादव के नेतृत्व में यह सफल मुठभेड़ कार्रवाई की गई।
फतेहपुर पुलिस की सजगता व तत्परता से महिला हत्या के एक गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी से जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर जनता का विश्वास और भी मजबूत हुआ है।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)


0 टिप्पणियाँ