गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कमेटी का पुनर्गठन, सरदार संतोष सिंह बने नए प्रधान

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                               (हर खबर पर हमारी पकड़)

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कमेटी का पुनर्गठन, सरदार संतोष सिंह बने नए प्रधान

फतेहपुर, 29 जुलाई 2025 – गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की कमेटी का पुनर्गठन एक गरिमामयी बैठक में किया गया। पूर्व प्रधान सरदार चरनजीत सिंह ने व्यक्तिगत व्यस्तताओं के चलते संरक्षक मंडल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने कहा कि वे नई कमेटी के साथ पूरा सहयोग देते रहेंगे।


संरक्षक मंडल, जिसमें सरदार जसवीर सिंह बग्गा और सरदार गोविंद सिंह शामिल रहे, ने सर्वसम्मति से सरदार संतोष सिंह बग्गा को नया प्रधान नियुक्त किया। साथ ही सरदार परमजीत सिंह बग्गा को सचिव, गुरमीत सिंह (उमंग) एवं नरिंदर सिंह बग्गा को उप-प्रधान, और सरदार सुरिंदर सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

नवगठित कमेटी को गुरुद्वारा की संगत और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पूर्ण सहमति और बधाई दी गई। इस अवसर पर गुरुद्वारा के ग्रंथी कुलदीप सिंह समेत संगत के कई वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया, जिनमें हरमिंदर सिंह, परमिंदर सिंह, पिम्मी सिंह, गुरचरण सिंह, जसविंदर सिंह, मनमीत सिंह, निरंजन सिंह सोनू, व अन्य उपस्थित रहे।

सरदार संतोष सिंह बग्गा ने पदभार ग्रहण करते हुए संगत को भरोसा दिलाया कि वह श्रद्धा, सेवा और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे और गुरु परंपरा की मर्यादा का पूर्ण पालन करेंगे।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ