सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर जिला कारागार का औचक निरीक्षण, पाकशाला से लेकर महिला बैरक तक की जांच
फतेहपुर, 01 अगस्त 2025
जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से गत दिवस जिला कारागार फतेहपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सबसे पहले कारागार की पाकशाला का निरीक्षण किया, जहाँ भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
इसके पश्चात महिला बैरक का निरीक्षण करते हुए महिला बंदियों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि यदि किसी बंदी के पास अधिवक्ता नहीं है तो वह जेल अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने हेतु प्रार्थना पत्र दे सकता है।
इसके अलावा कारागार के अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ मरीजों से संवाद स्थापित कर उन्हें मिलने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
यह निरीक्षण न केवल व्यवस्थाओं की समीक्षा था बल्कि बंदियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास भी था।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ