फतेहपुर में फाइलेरिया उन्मूलन आईडीए अभियान: 28 लाख लोगों को दवा खिलाने की तैयारी

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर में फाइलेरिया उन्मूलन आईडीए अभियान: 28 लाख लोगों को दवा खिलाने की तैयारी

फतेहपुर, 08 अगस्त 2025 जनपद में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए ट्रिपल ड्रग थेरेपी (IDA) सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम 10 अगस्त से 28 अगस्त 2025 तक चलेगा। इस दौरान 2393 स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर 28 लाख 14 हजार लक्षित आबादी को आइवर्मेक्टिन, डीईसी और एल्बेण्डाजोल दवा खिलाएंगी।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजीव नयन गिरी ने मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला में कहा कि यह अभियान जनपद के सभी ब्लॉकों और शहरी क्षेत्रों में एक साथ चलेगा। दवा दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को नहीं दी जाएगी।

जिला मलेरिया अधिकारी कीर्ति रंजन ने जनता से अपील की कि दवा सेवन के समय आशा कार्यकर्ताओं का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि दवा खिलाने वाली हर टीम एक दिन में 25 घर कवर करेगी और इसकी निगरानी के लिए 422 सुपरवाइज़र तैनात होंगे।

फाइलेरिया के खतरे:

मच्छरों के काटने से होने वाली यह बीमारी लाइलाज है।

पैरों, हाथों, पुरुषों के अंडकोष और महिलाओं के स्तनों में असामान्य सूजन आ सकती है।

लक्षण बीमारी लगने के 5–15 साल बाद प्रकट हो सकते हैं।

दवा सेवन से संभावित हल्की प्रतिक्रियाएं — सिरदर्द, बुखार, उल्टी, खुजली — आमतौर पर स्वतः ठीक हो जाती हैं।

जनपद की वर्तमान स्थिति:

4739 लिम्फेडेमा मरीज

436 हाइड्रोसील मरीज

भिटौरा, तेलियानी, बहुआ और अशोधर ब्लॉकों में सर्वाधिक केस

फतेहपुर में यह IDA अभियान केवल दवा वितरण नहीं, बल्कि जन-जागरूकता और रुग्णता प्रबंधन की दिशा में बड़ा कदम है। WHO द्वारा प्रमाणित यह दवा सुरक्षित है और लंबे समय में फाइलेरिया उन्मूलन की संभावना को मजबूत करती है।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ