हर घर तिरंगा अभियान: विद्यालयों में बच्चों ने तिरंगा रंगोली से जगाई देशभक्ति

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                     (हर खबर पर हमारी पकड़)

हर घर तिरंगा अभियान: विद्यालयों में बच्चों ने तिरंगा रंगोली से जगाई देशभक्ति

फतेहपुर, 06 अगस्त 2025, जिला विद्यालय निरीक्षक ने जानकारी दी कि "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत आज जनपद फतेहपुर के सभी विद्यालयों में तिरंगा रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह व देशभक्ति के जज़्बे के साथ भाग लिया।


विद्यालयों के प्रांगण देशभक्ति से ओतप्रोत रंगोली से सज गए। बच्चों ने केसरिया, सफेद और हरे रंगों का प्रयोग करते हुए न सिर्फ तिरंगे की सुंदर छवि बनाई, बल्कि भारत माता, अशोक चक्र, 'जय हिंद', 'वंदे मातरम्' जैसे संदेशों को भी रंगों के माध्यम से उकेरा।


इस विशेष आयोजन में महर्षि विद्या मंदिर, सदाशिव इंटर कॉलेज रेलबाजार, सर्वोदय इंटर कॉलेज असोथर, जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज खखरेरू, लाल बहादुर इंटर कॉलेज पूरेमतीन, राजकीय हाई स्कूल बिजौली जैसे प्रमुख विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।


यह आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनके रचनात्मक कौशल को प्रोत्साहित करने वाला रहा। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भी बच्चों को मार्गदर्शन देकर उनका उत्साहवर्धन किया।


कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट रंगोली बनाने वाले छात्रों को विद्यालय स्तर पर सम्मानित करने की भी योजना बनाई गई है।


(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ