फतेहपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: हत्या-बलवा में लिप्त 6 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: हत्या-बलवा में लिप्त 6 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट

फतेहपुर, 02 अगस्त 2025: जनपद फतेहपुर में अपराध पर नकेल कसते हुए थाना हथगांव पुलिस ने हत्या, बलवा और गंभीर मारपीट जैसे मामलों में संलिप्त 06 शातिर अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट (धारा 2/3 उ.प्र. गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध गैंग संख्या D-94/25 दर्ज की गई है। यह गिरोह हत्या व बलवा जैसे संगीन अपराधों में लिप्त रहा है और अपने अवैध कृत्यों से संपत्ति अर्जित करता रहा। अब इनकी संपत्तियों को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

👤 अभियुक्तों का विवरण:

1. सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू (गैंग लीडर) – 13 मुकदमे

2. पीयूष सिंह (पुत्र सुरेश) – 6 मुकदमे

3. भूपेंद्र सिंह – 3 मुकदमे

4. सज्जन सिंह – 5 मुकदमे

5. ज्ञान सिंह उर्फ विपुल – हत्या व बलात्कार से जुड़े अपराध - 2 मुकदमे 

6. विवेक कुमार उर्फ पाठक – बलवा व हत्या में 
शामिल - 2 मुकदमे 

इन सभी का आपराधिक इतिहास लंबा है और यह गिरोह लंबे समय से स्थानीय स्तर पर दहशत फैलाकर अवैध रूप से धन अर्जन कर रहा था।

थाना हथगांव पुलिस की यह कार्रवाई जनपद में कानून व्यवस्था की मजबूती और अपराधमुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास और अपराधियों में भय उत्पन्न होगा।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ