फतेहपुर मौसम पूर्वानुमान: 27 से 31 अगस्त तक बादल व बारिश की संभावना

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                  (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर मौसम पूर्वानुमान: 27 से 31 अगस्त तक बादल व बारिश की संभावना

फतेहपुर, 27 अगस्त 2025, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 27 से 31 अगस्त 2025 तक फतेहपुर जिले के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इस अवधि में जिले में मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे।


🔹 27 से 29 अगस्त: स्थानीय स्तर पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना रहेगी।
🔹 30 से 31 अगस्त: जिले में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं।

🌡️ तापमान की बात करें तो इस दौरान अधिकतम तापमान 31.0°C से 34.0°C तथा न्यूनतम तापमान 25.0°C से 27.0°C के बीच रहने का अनुमान है।
🌬️ हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पूर्व रहने की संभावना है और हवा की गति सामान्य रहेगी।

कृषि मौसम विज्ञान विशेषज्ञ वसीम खान ने किसानों से अपील की है कि वे मौसम को ध्यान में रखकर अपनी कृषि गतिविधियों की योजना बनाएं। खासतौर पर 30-31 अगस्त की भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए खेतों की उचित निकासी व्यवस्था करें, जिससे फसल को नुकसान से बचाया जा सके।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ