विश्व बंधुत्व दिवस पर रक्तदान शिविर, 11 लोगों ने किया रक्तदान, सक्षम ने भी की भागीदारी

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                               (हर खबर पर हमारी पकड़)

विश्व बंधुत्व दिवस पर रक्तदान शिविर, 11 लोगों ने किया रक्तदान, सक्षम ने भी की भागीदारी 

दिनांक 25 अगस्त, दिन सोमवार को विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ब्लड डोनर्स एवं सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, ताम्बेश्वर मंदिर रोड फतेहपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।


यह आयोजन संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्य स्मृति पर किया गया, जिन्हें विश्वभर में विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में स्मरण किया जाता है।


शिविर का शुभारंभ जिला चिकित्सालय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रभाकांत सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर संस्था ने संकल्प लिया कि दादी जी की पुण्य स्मृति में पूरे विश्व में 1 लाख यूनिट रक्तदान कराकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा।


डॉ. डी.के. वर्मा ने कहा कि— "हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। यह सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है।"

आज के रक्तदाता (11):
डॉ. प्रभाकांत सिंह, सर्वेश कुमार गुप्ता, रामचरन यादव, पुरुषोत्तम, राजेश कुमार, रश्मि, जय शंकर, कसियापुर प्रधान राजीव राज सिंह, जितेंद्र कुमार, आशीष उत्तम, शिवम त्रिवेदी।


विशेष उपस्थित लोग:

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह व फिरोज हैदर,
फतेहपुर सेवा केंद्र से बी.के. सविता, प्रियंका
जिला चिकित्सालय रक्त केंद्र से डॉ. डी.के. वर्मा, परामर्शदाता दीपाली वर्मा, लैब टेक्नीशियन दिव्या वर्मा, अखिलेश व सुलभ श्रीवास्तव।

सक्षम परिवार से राजेश कुमार अध्यक्ष रोजगार आयाम, पुरुषोत्तम जी, जयशंकर जी ने भी किया रक्तदान, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह व जिला सचिव सीताराम सिंह चौहान ने भी की भागीदारी 

रक्तदान शिविर के अंत में संकल्प लिया गया कि आगे भी ऐसे शिविर लगातार आयोजित कर लोगों को जागरूक कर रक्तदान महादान के अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ